छत्तीसगढ़:- भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद यह बड़ा फैसला लिया गया है। विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री बनाए गए हैं। चुनाव परिणाम के 7 दिन बाद यह फैसला आया है। राज्य में आदिवासी समुराय की आबादी सबसे अधिक है, विष्णुदेव साय इसी समुदाय का प्रतिनिधित्व करते हैं। इनकी गिनती रमन सिंह के करीबी लोगों में होती है। साथ ही वो मोदी सरकार के पहले कैबिनेट में स्टील, खादान, श्रम और रोजगार विभाग के राज्यमंत्री रह चुके। बता दें कि विष्णु देव साय साल 1999, 2004, 2009 और 2014 में रायगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चार बार लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं।
छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राज्य की कुनकुरी विधानसभा से आते हैं। वे पार्टी की ओर से राज्य और केंद्र में पहले भी कई जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। जानकारी के मुताबिक विष्णु देव पर सहमति बनाने के बाद अब सभी विधायक राज्यपाल भवन की ओर राज्यपाल से मिलने पहुंचेंगे और उन्हें अपने नेता के रूप में चुने गए विष्णुदेव की जानकारी देंगे।