राष्ट्रिय

छत्तीसगढ़; पुलिस को बड़ी सक्सेस, 26 लाख के इनामी नक्सली समेत नक्सलियों का सरेंडर

ख़बर को शेयर करें

बीजापुर: नक्सलियों के समूल सफाये के अभियान और नक्सलियों के आत्म समर्पणपर विशेष सरकारी मदद के चलते नक्सलियों का मनोबल टूटता जा रहा है और वह मुख्य धारा में शामिल होना चाह रहे हैं इसी बीच खबर आ रही है कि तेलंगाना के कोठागुडेम में 26 लाख के इनामी समेत 12 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है. इनमें चार महिला नक्सली शामिल हैं. आत्मसमर्पित नक्सलियों में 2 डीवीसीएम, 4 एसीएम, 2 पार्टी सदस्य, 2 मिलिशिय सदस्य, 2 RPC सदस्य शामिल हैं.

सभी नक्सलियों ने तेलंगाना के कोठागुडेम पुलिस मुख्यालय में एसपी रोहित राज के समक्ष सरेंडर किया है. बता दें कि अब तक तेलंगाना में 294 नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं.

Avatar photo

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।