जमशेदपुर :आदिवासियों और दलितों को अब 60 की जगह 50 की उम्र से ही मिलेगी वृद्धा पेंशन की घोषणा माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के द्वारा सरकार के चौथी वर्षगांठ में देने की घोषणा की जो काफी तारीफें काबिल है उक्त बातें आज आजसू पार्टी के पूर्वी सिंहभूम जिला सचिव श्री कृतिवास मंडल ने कही
लेकिन दुर्भाग्य है जिस पिछड़ी जातियों की आबादी पूरे देश और राज्य में सबसे ज्यादा है उसे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा 60 वर्ष ही रखा गया है इससे स्पष्ट होता है कि मुख्यमंत्री पिछड़ी जातियों के साथ पक्षपात की राजनीति कर पिछड़ी जातियों को कमजोर करने की प्रयास किया जा रहा है।
श्री मंडल ने कहा कि झारखंड राज्य में पिछड़ी जातियों की आबादी अन्य जातियों की आबादी से सबसे ज्यादा है एवं पिछड़ी जातियों के वोट से ही झारखंड राज्य में अधिक से अधिक विधायक और सांसद चुने जाते हैं
इसके बावजूद भी पिछड़ी जातियों को दरकिनार करना मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन कि ओछी राजनीति की परिचय है।
श्री मंडल ने कहा कि आदिवासियों और दलितों के साथ साथ पिछड़ी जातियों को भी 50 की उम्र से ही वृद्धा पेंशन बिना किसी भेद भाव करते हुए समान रूप से देना चाहिए।