---Advertisement---

पलामू में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का कार्यक्रम स्थगित, अब 22 को आएंगे

On: August 20, 2024 9:48 AM
---Advertisement---

गढ़वा: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का 21 अगस्त को पलामू में आयोजित कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री अब 22 अगस्त को अपने निर्धारित कार्यक्रम झारखंड मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना का शुभारंभ करने पलामू आएंगे। आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के आह्वान पर 21 अगस्त को आयोजित भारत बंद के समर्थन में मुख्यमंत्री का यह कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है।

जानकारी देते हुए झारखंड सरकार के पेयजल एवं  स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने बताया कि एससी, एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू करने संबंधी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने 21 अगस्त को भारत बंद का ऐलान किया है। सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को एससी, एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर बनाने की अनुमति दी है। कोर्ट ने कहा कहा कि जिन्हें वास्तव में इसकी आवश्यकता है उन्हें आरक्षण में प्राथमिकता मिलनी चाहिए। इस फैसले को वापस लेने की मांग पर भारत बंद का आह्वान किया गया है। मंत्री ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा एवं झारखंड सरकार भारत बंद का समर्थन करती है। उन्होंने कहा कि इस मामले में केंद्र सरकार को अध्यादेश लाकर आरक्षित वर्ग के हित में उचित निर्णय लेना चाहिए। मंत्री ने कहा कि झारखंड सरकार किसी भी वर्ग के साथ अन्याय नहीं होने देना चाहती है। झामुमो एवं झारखंड सरकार बंद समर्थकों के साथ है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

आर.के. पब्लिक स्कूल में श्रद्धापूर्वक मनाई गई बाबा साहब की जयंती; संविधान निर्माता को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

आर.के. पब्लिक स्कूल के छात्रों ने लहराया परचम: सीबीएसई 10वीं में आकाश ने किया टॉप

बिचौलियों और भ्रष्टाचारियों की खैर नहीं’: समीक्षा बैठक में सख्त दिखे विधायक नरेश प्रसाद सिंह

मझिआंव नगर पंचायत में LPG संकट: अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने SDO को पत्र लिख वितरण केंद्र खोलने की मांग की

गढ़वा:छापामारी के दौरान पकड़े गए 14 जोड़ों में से चार ने सड़क पर ही शादी रचाई

मंडल डैम के विस्थापित तथा बिश्रामपुर – बालीगढ़ के लोगों ने बाबूलाल मरांडी से की मुलाकात, बोले झारखंड सरकार आदिवासियों के साथ कर रही है अन्याय