

रांची: पहले कयास लगाया जा रहा था कि जून के दूसरे सप्ताह में मौसम कुछ अनुकूल हो जाएगा और प्रदेश सरकार ने स्कूल खोलने का आदेश दे दिया था लेकिन कभी उमस भरी गर्मी तो कभी लू के थपेड़े से आम जन जीवन त्रस्त है इसी बीच सरकार ने प्रदेश के सरकारी और निजी सभी स्कूलों को खोलने का आदेश दे दिया था लेकिन गर्मी का कहर जारी रहने के कारण स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया गया था।इसके बावजूद प्रदेश में गर्मी का कहर जारी है और बच्चों को गर्मी से बचने के लिए सभी कोटि के विद्यालयों में फिर से छुट्टी का ऐलान सरकार ने कर दिया है।वर्ग-KG से वर्ग-12 तक की कक्षाएं 12 जून से 15 जून तक बंद करने का आदेश दिया गया है।
यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। 16 जून से सभी कक्षाएं अपने पूर्व निर्धारित समय पर सुचारू रूप से पूर्व की भांति संचालित होंगी।
इस आदेश को लेकर सरकार के संयुक्त सचिव नन्दकिशोर लाल ने आदेश पत्र जारी किया है।
संबंधित समाचार
Pratap Singh
October 23, 2026
Pratap Singh
October 23, 2026




