---Advertisement---

चिराग पासवान फिर चुने गए एलजेपी (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष

On: August 25, 2024 4:38 PM
---Advertisement---

रांची: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को एलजेपी (आर) का राष्ट्रीय अध्यक्ष एक बार फिर से चुना गया। रविवार को रांची के रेडिशन ब्लू होटल में एलजेपी (आर) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक हुई, जिसमें सर्व सहमति से चिराग पासवान को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। झारखंड में एलजेपी (आर) की बैठक पहली बार हुई है।


झारखंड में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव हैं। चुनाव को देखते हुए, झारखंड में एलजेपी (आर) बैठक हुई है। इस बार के चुनाव में चिराग पासवान अपनी उपस्थिति दर्ज कराना चाहते है।


मीडिया से बात करने के दौरन चिराग ने कहा कि झारखंड के 28 सीटों पर चुनाव लडने की तैयारी है। ये पार्टी के राज्य कार्यकारिणी की सोच है।


जातिगत जनगणना के सवाल पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, “मेरी पार्टी ने इसे लेकर अपना रुख हमेशा से ही स्पष्ट रखा है। हम लोग चाहते हैं कि जातिगत जनगणना हो। इसका कारण है कि कई बार राज्य सरकार और केंद्र सरकार कई योजनाएं बनाती है जो किसी जाति को मुख्य धारा के साथ जोड़ने के मद्देनजर तैयार की जाती है। ऐसे में उस जाति की आबादी की जानकारी सरकार के पास होनी चाहिए ताकि उसके अनुपात में राशि आवंटित की जा सके। मैं इन आंकड़ों को सार्वजनिक करने का पक्षधर नहीं हूं। मैं मानता हूं कि ये आंकड़ें कम से कम सरकारों के पास होने चाहिए।

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड मामले पर भी प्रधानमंत्री ने सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास का ध्यान रखा।


पार्टी को लेकर उन्होंने कहा कि झारखंड में कई कार्यक्रम का होगा आयोजन। साथ ही पार्टी ने अपने मेनिफेस्टो को लेकर आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि झारखंड में अलग चुनाव लड़ने के बाद भी हमारा समर्थन NDA को रहेगा।

उन्होंने कहा कि झारखंड के CM ने लोगों के बीच अविश्वास पैदा किया। राज्य में NDA की सरकार बनाने की सोच के साथ पार्टी आगे बढ़ेगी।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now