{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"transform":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}
नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि उनके कार्यालय में डाक के माध्यम से एक धमकी भरा पत्र पहुंचा, जिसमें उन्हें कथित तौर पर आतंकवादियों द्वारा हत्या किए जाने की बात लिखी गई है।
जानकारी के अनुसार, चिराग पासवान के कार्यालय में पहुंची चिट्ठी अंग्रेजी भाषा में लिखी गई है। इसमें कथित तौर पर लिखा है- “You will be killed shortly by hardcore Terrorists” यानी “कट्टर आतंकवादियों द्वारा जल्द ही आपकी हत्या कर दी जाएगी।”
धमकी भरा पत्र मिलने के बाद मचा हड़कंप
केंद्रीय मंत्री के कार्यालय में इस तरह का पत्र पहुंचने के बाद हड़कंप मच गया। कार्यालय की ओर से मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल संबंधित अधिकारियों को जानकारी दी गई। इसके बाद केंद्रीय गृह सचिव को पत्र भेजकर पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया गया है। कार्यालय की ओर से केंद्रीय गृह सचिव को लिखे गए पत्र में पूरे मामले की जानकारी देने के साथ ही आवश्यक सुरक्षा और कार्रवाई की मांग की गई है।
हालांकि, चिराग पासवान को पहले से ही सुरक्षा उपलब्ध है। लेकिन धमकी भरा पत्र भेजे जाने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। मामले को देखते हुए पत्र के स्रोत और इसे भेजने वाले व्यक्ति के बारे में जानकारी जुटाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि चिट्ठी किस स्थान से पोस्ट की गई, इसे किसने भेजा और इसके पीछे वास्तविक उद्देश्य क्या था। पत्र की जांच के जरिए धमकी देने वाले व्यक्ति तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।







