झारखंड

उत्कृष्ट कार्य के लिए चुंगरू पंचायत के मुखिया को किया गया सम्मानित

झारखंड वार्ता न्यूज़

लातेहार:- बरवाडीह प्रखंड क्षेत्र के अति सुदूरवर्ती पंचायत चुंगरू पंचायत के मुखिया बालदेव परहिया को अपने पंचायत क्षेत्र में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अंतर्गत संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन, निगरानी, लगनशीलता को अनुकरणीय मानते हुए रांची में आयोजित कार्यक्रम के दौरान झारखंड राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष हिमांशु शेखर चौधरी के द्वारा सम्मानित किया गया।

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत संचालित योजनाओं के सही तरीके से संचालन और निगरानी करने को लेकर बरवाडीह प्रखंड क्षेत्र के सुदूरवर्ती चुंगरू पंचायत के मुखिया बालदेव परहिया को उत्कृष्ट मुखिया के रूप में उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

ख़बर को शेयर करें।
Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।