---Advertisement---

JSSC CGL परीक्षा की CID जांच शुरू

On: December 26, 2024 5:54 AM
---Advertisement---

रांची: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की सीजीएल परीक्षा में संभावित घोटाले के आरोपों के चलते सीआईडी ने जांच शुरू कर दी है। यह जांच हजारीबाग के राजेश प्रसाद द्वारा रातू थाने में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर की जा रही है। शिकायत में कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं और महत्त्वपूर्ण जानकारी साझा की गई है। प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि परीक्षा के दौरान इंटरनेट सेवाओं को बंद कराने का मकसद यह था कि पेपर लीक की जानकारी जेएसएससी तक न पहुंचे। दावा है कि इस पूरे षडयंत्र में जेएसएससी के अधिकारी, कर्मचारी, एजेंसियां और उच्च पदस्थ अधिकारी शामिल हैं, जो अपनी पसंद के लोगों को सरकारी पदों पर बैठाने की साजिश कर रहे थे।

शिकायत में यह भी कहा गया कि परीक्षा के प्रश्नों को बड़े पैमाने पर एसएससी-सीजीएल 2019 और 2022 के प्रश्नपत्रों से लिया गया। इन प्रश्नों को लीक कर अभ्यर्थियों को लाभ पहुंचाया गया। इसके अलावा, परीक्षा के बाद तुरंत जारी हुई आंसर की में कुछ प्रश्नों के उत्तर जानबूझकर गलत दिखाए गए, ताकि आपत्तियां दर्ज कराई जा सकें।

शिकायतकर्ता के अनुसार, 26 सितंबर को जेएसएससी कार्यालय के बाहर छात्रों के बीच बातचीत हो रही थी। इसमें दावा किया गया कि परीक्षा से दो-तीन दिन पहले आसनसोल के एक होटल और नियामतपुर के एक विवाह भवन में छात्रों को इकट्ठा कर प्रश्नों और उनके उत्तरों को बताया गया। यही नहीं, मुजफ्फरपुर, रांची, मांडू, दिल्ली और काठमांडू जैसे स्थानों पर भी प्रश्नपत्र लीक किए जाने की बात सामने आई। शिकायत के अनुसार, इस घोटाले का उद्देश्य चुनिंदा अभ्यर्थियों को फायदा पहुंचाना था।

प्राथमिकी में तीन प्रमुख घटनाओं का उल्लेख किया गया है। इन घटनाओं के फोटो और वीडियो बनाने वाले अभ्यर्थियों से सीआईडी पूछताछ करेगी। प्राथमिकी के अनुसार, 21 और 22 सितंबर को राज्य भर में तीन पालियों में परीक्षा आयोजित की गई थी। इसमें सामान्य ज्ञान, जनजातीय और क्षेत्रीय भाषा, और भाषा ज्ञान से जुड़े पेपर शामिल थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

खूंटी में उग्रवादियों का तांडव,कई राउंड फायरिंग,मशीन में आग,पर्चा छोड़ा

टाटा मोटर्स फ्रेम फैक्ट्री के कर्मचारी अजय कुमार को सेवानिवृत्त होने पर यूनियन एवं प्रबंधन ने दी विदाई

टाटा मोटर्स व्हीकल फैक्ट्री लाइन 3 में कार्यरत सत्य नारायण सिंह सेवानिवृत्त, यूनियन व प्रबंधन की ओर से भावभीनी विदाई

जेएसएसपी में अंग्रेजी कोरल रेसिटेशन, 250 छात्रों ने ग्लोबल वार्मिंग पर दी प्रस्तुति

पलामू सांसद विष्णु दयाल राम रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले,रेलवे कनेक्टिविटी एवं विकास के लिए कई मांगे रखी

जमशेदपुर:गायत्री ज्ञान मन्दिर में रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न होने पर समीक्षा बैठक संपन्न