---Advertisement---

रांची: भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, 5 IRB जवानों सहित 8 गिरफ्तार

On: March 26, 2025 1:52 AM
---Advertisement---

रांची: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा पिछले साल आयोजित झारखंड सामान्य स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (JGGLCCE) के पेपर लीक के मामले में राज्य सीआईडी ने भारतीय रिजर्व बटालियन (IRB) के पांच जवानों सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान कुंदन कुमार उर्फ मंटू, रॉबिन कुमार, अखिलेश कुमार, गौरव कुमार और अभिलाष कुमार (सभी IRB के जवान), राम निवास राय (असम राइफल्स का जवान), निवास कुमार राय (होमगार्ड का जवान) और कविराज उर्फ मोटू के रूप में हुई है।

कार्रवाई को लेकर सीआईडी की तरफ से जारी बयान में बताया गया कि, ‘जांच के दौरान, यह पता चला कि परीक्षा से पहले उम्मीदवारों को प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने के नाम पर एक गिरोह के सदस्यों ने पैसे जमा किए थे, जिससे कि लोगों के बीच पेपर लीक होने की अफवाह फैली और परीक्षा प्रक्रिया पर संदेह पैदा हो गया। गिरफ्तार किए गए सभी आठ लोग इसी गिरोह से जुड़े हुए थे। सीआईडी ने साथ ही यह भी कहा कि फिलहाल मूल प्रश्नपत्र लीक होने का कोई प्रत्यक्ष या भौतिक सबूत अभी तक नहीं मिला है।

बता दें कि झारखंड सामान्य स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (JGGLCCE) 21 और 22 सितंबर को आयोजित की गई थी। परीक्षा में हुई गड़बड़ी की इन्हीं खबरों के सामने आने के बाद JGGLCC परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों का एक वर्ग विरोध कर रहा है। इस परीक्षा के माध्यम से सरकार में जूनियर स्तर के पदों पर भर्ती की जानी थी।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

खूंटी में उग्रवादियों का तांडव,कई राउंड फायरिंग,मशीन में आग,पर्चा छोड़ा

टाटा मोटर्स फ्रेम फैक्ट्री के कर्मचारी अजय कुमार को सेवानिवृत्त होने पर यूनियन एवं प्रबंधन ने दी विदाई

टाटा मोटर्स व्हीकल फैक्ट्री लाइन 3 में कार्यरत सत्य नारायण सिंह सेवानिवृत्त, यूनियन व प्रबंधन की ओर से भावभीनी विदाई

जेएसएसपी में अंग्रेजी कोरल रेसिटेशन, 250 छात्रों ने ग्लोबल वार्मिंग पर दी प्रस्तुति

पलामू सांसद विष्णु दयाल राम रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले,रेलवे कनेक्टिविटी एवं विकास के लिए कई मांगे रखी

जमशेदपुर:गायत्री ज्ञान मन्दिर में रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न होने पर समीक्षा बैठक संपन्न