July 26, 2026

CID के ‘फ्रेडरिक्स’ का हुआ निधन, पिछले कुछ दिनों से ICU में थे भर्ती

Picsart_23-12-05_10-48-15-825.jpg

झारखंड वार्ता

मुंबई:- लोकप्रिय टीवी शो ‘CID’ में ‘फ्रेडरिक्स’ की भूमिका निभाने वाले अभिनेता दिनेश फडनीस नहीं रहे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंगलवार (5 दिसंबर) को उनका निधन हो गया है। उन्होंने 57 साल की उम्र में आखिरी सांस ली।
लीवर खराब होने के बाद अभिनेता पिछले कुछ समय से ICU में जिंदगी और मौत से जूझ रहे थे।

पिछले कुछ दिनों से यह खबर सोशल मीडिया पर फैली हुई थी कि दिनेश को दिल का दौरा पड़ा था और इसी के चलते वह जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे थे।
हालांकि, बाद में दिनेश के सह-कलाकार और ‘CID’ अभिनेता दयानंद शेट्टी ने स्पष्ट किया था कि दिनेश को दिल का दौरा नहीं पड़ा, बल्कि लीवर खराब होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आखिरकार दिनेश ने हमेशा के इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed