---Advertisement---

कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली महिला सिपाही पर बड़ी कार्रवाई, सीआईएसएफ DG ने किया सस्पेंड

On: June 6, 2024 2:25 PM
---Advertisement---

चंडीगढ़: सांसद सह अभिनेत्री कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर आज एक महिला CISF सिपाही कुलविंदर कौर ने थप्पड़ मार दिया था। आरोपी महिला CISF कर्मी पर अब सख्त एक्शन लेते हुए CISF डीजी ने उन्हें सस्पेंड कर दिया है। साथ ही इस मामले में वरिष्ठ अफसरों की निगरानी में जांच कमेटी गठित कर दी गई है, जो इस घटना की पड़ताल करेगी।

जानकारी के मुताबिक CISF की महिला सुरक्षाकर्मी की चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर पर कंगना रनौत से बहस हो गई थी। इस बहस के बाद सुरक्षाकर्मी ने कथित तौर पर कंगना रनौत को थप्पड़ मार दिया।

जानकारी के मुताबिक कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली सीआईएसएफ महिला सिपाही किसान आंदोलन के वक्त कंगना की ओर से दिए गए बयान से नाराज थी। CISF महिला सिपाही कुलविंदर कौर ने कहा, “कंगना रनौत ने बयान दिया था कि किसान 100 रुपये के लिए किसान आंदोलन में बैठे हैं। क्या वह वहां जाकर बैठेंगी? जब कंगना ने यह बयान दिया था उस समय मेरी मां वहां बैठी थी।”

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें