सीजेपी समर्थकों का जश्न (ईटीवी भारत)
रांची: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद राजधानी रांची में सीजेपी समर्थकों ने जश्न मनाया. अल्बर्ट एक्का चौक के पास बड़ी संख्या में समर्थक जुटे और पटाखे फोड़कर, एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और नारे लगाकर अपनी खुशी का इजहार किया. इस दौरान संगठन ने घोषणा की कि कई दिनों से चल रहा उनका आंदोलन फिलहाल स्थगित किया जा रहा है.
सीजेपी से जुड़े छात्रों और समर्थकों ने कहा कि वे लंबे समय से राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा व्यवस्था और नीट पेपर लीक मामले को लेकर नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे थे. उनका दावा है कि इस मांग को लेकर लगातार आंदोलन, प्रदर्शन और जनजागरूकता अभियान चलाए गए. अब धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उनकी मुख्य मांग पूरी हो गई है.
CJP समर्थकों का जश्न (Etv भारत)
समर्थकों ने कहा कि यह छात्रों के संघर्ष की जीत है. उन्होंने कहा कि लंबे समय तक शांतिपूर्वक आंदोलन चलाने के बाद आखिरकार केंद्र सरकार को उनकी मांगों पर ध्यान देना पड़ा. प्रदर्शनकारियों ने इसे लोकतांत्रिक आंदोलन की सफलता बताया और कहा कि जब छात्र एकजुट होकर अपनी आवाज उठाते हैं तो सरकार को भी फैसले लेने पड़ते हैं.
अलबर्ट एक्का चौक पर जश्न का माहौल देखा गया. ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। कई छात्र संगठन के बैनर लेकर पहुंचे थे. इस दौरान छात्र एकता जिंदाबाद और संघर्ष की जीत जैसे नारे भी लगाये गये.
सीजेपी समर्थकों ने कहा कि ये हमारी जीत है. हमने लंबे समय तक संघर्ष किया और आखिरकार केंद्र सरकार को झुकना पड़ा।’ यह देश भर के छात्रों की जीत है.” हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अगर शिक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और परीक्षा प्रणाली में सुधार से जुड़े अन्य मुद्दों पर जरूरी कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में फिर से आंदोलन शुरू किया जा सकता है.
फिलहाल धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद रांची में चल रहा सीजेपी आंदोलन स्थगित कर दिया गया है. समर्थकों का कहना है कि संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार वे आगे की रणनीति तय करेंगे.
यह भी पढ़ें:
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सांसद निशिकांत दुबे की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद रांची में प्रदर्शनकारियों ने मनाया जश्न, बांटे गए लड्डू और धुनियां, कहा- जारी रहेगा आंदोलन.
कॉकरोच जनता पार्टी ने वापस लिया आंदोलन, जानें किन ‘प्रमुख शर्तों’ पर सरकार से बनी सहमति



