एसइएमएस मुरी के द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन
सिल्ली:-एसइएमएस मुरी के नेतृत्व में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत एक रैली का आयोजन किया गया। यह रैली छोटा मुरी होते हुए रेलवे कॉलोनी में संपन्न हुआ इस रैली के माध्यम से एसीएमएस के डॉक्टर जे कच्छप के द्वारा लोगों को संदेश दिया गया कि अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें जिससे आप स्वस्थ रह सकते हैं स्वच्छता के द्वारा बहुत से बीमारियों से अपने आप को बचाव कर सकते हैं। इस अभियान में एडीएन मुरी एके तिवारी, स्टेशन प्रबंधक राकेश कुमार सीसीआई एस रक्षित, पीके साहू, मुखिया कन्हैया लोहरा, पंचायत समिति अरविंद कुमार आदि लोग उपस्थित थे।
