---Advertisement---

डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर मेदिनीनगर किए जाने के प्रस्ताव को सीएम हेमंत ने दी सहमति, पलामू वासियों में खुशी की लहर

On: August 5, 2024 11:26 AM
---Advertisement---

रांची: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने सोमवार को डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर मेदिनीनगर रेलवे स्टेशन किए जाने के प्रस्ताव पर अपनी सहमति दे दी है. अब इसे केंद्रीय गृह मंत्रालय को आगे की कार्रवाई के लिए भेजा जाएगा. सीएम की सहमति मिलने से पलामू के लोगों में खुशी की लहर है. पलामू वासियों की पुरानी मांग थी कि डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलना चाहिए. शहर का नाम डाल्टनगंज से बदलकर मेदिनीनगर पहले ही कर दिया गया है, लेकिन रेलवे स्टेशन का नाम नहीं बदला गया था.

आखिरकार सीएम हेमंत सोरेन ने पलामूवासियों की सुध ली और डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर मेदिनीनगर रेलवे स्टेशन किए जाने के प्रस्ताव पर सैद्धांतिक सहमति दे दी. मुख्यमंत्री की सहमति मिलने से पलामू जिले के लोगों में खुशी की लहर है. उन्हें उम्मीद है कि इससे उनके क्षेत्र के विकास में मदद मिलेगी.

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

सिक्योरिटी वैन से 27 लाख लूटने वाले अपराधियों का पुलिस से एनकाउंटर,एक को गोली,चार गिरफ्तार

गढ़वा में पेट्रोल पंप पर बड़ी कार्रवाई: 200 अवैध वसूली के आरोप में शिवनंदन फ्यूल पेट्रोल पंप सील

जमशेदपुर:सड़क हादसों पर डीसी गंभीर, 15 साल से अधिक पुराने कंडम वाहनों को हटाने की तैयारी

बागबेड़ा के युवा वैज्ञानिक डॉ. निखिल कुमार सिंह को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियों पर पंचायत प्रतिनिधियों ने किया सम्मानित

जमशेदपुर:गायत्री परिवार की ओर से तंबाकू निषेध दिवस 31 मई को जागरूकता गोष्ठी के लिए तैयारी शुरू

जमशेदपुर: कुकड़ू प्रखंड कार्यालय में किसानों के हक और हित को लेकर भाजपा का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन