झारखंड

5 समन के बावजूद सीएम हेमंत नहीं पहुंचे,अब ईडी समन न भेजें और..!: बाबूलाल मरांडी

रांची : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने एक बार फिर से झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि ईडी कार्यालय में उपस्थित होकर जवाब देने से सीएम हेमंत भाग रहे हैं। ऐसे में जनता का विश्वास कानून से उठ जायेगा। उन्होंने ईडी से मांग की कि इसलिए अब आगे और समन भेजने का औचित्य नहीं रह जाता।कहा कि अब मुख्यमंत्री पर विधिसम्मत कार्रवाई होनी चाहिए।

शनिवार को चाईबासा में मीडिया से बात करते हुए यह बातें कहीं।श्री मरांडी ने इडी से मांग की कि उन्हें जो भी संवैधानिक अधिकार प्राप्त है, उसके तहत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर विधि सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार के आरोप में इडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पूछताछ के लिए एक, दो नहीं पांच समन भेजा है, लेकिन मुख्यमंत्री लगातार उसकी अवहेलना कर रहे हैं।

ख़बर को शेयर करें।
Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।