---Advertisement---

सीएम हेमंत ने महाराष्ट्र डिप्टी सीएम अजीत पवार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और कहा…!

On: January 28, 2026 2:14 PM
---Advertisement---

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि “महाराष्ट्र के बारामती में प्लेन क्रैश में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार जी समेत अन्य लोगों के आकस्मिक निधन का अत्यंत हृदयविदारक समाचार मिला। स्व अजित जी का आकस्मिक निधन महाराष्ट्र की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। मरांग बुरु दिवंगत अजित जी तथा अन्य लोगों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों, पार्टी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।”सीएम हेमंत सोरेन ने एक पर पोस्ट करते हुए उक्त बातें कहीं।

https://x.com/i/status/2016381585550180407

बता दें कि महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख अजित पवार समेत पांच लोगों की विमान दुर्घटना में मौत हो गई है। यह हादसा बुधवार सुबह बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान हुआ, जिसमें विमान में सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे में अजित पवार (66 वर्ष) के अलावा दो पायलट (सुमित कपूर और शंभवी पाठक), एक सुरक्षा अधिकारी और एक सहायक की भी जान गई। विमान एक चार्टर्ड लियरजेट 45 (रजिस्ट्रेशन VT-SSK) था, जो मुंबई से बारामती की ओर जा रहा था। विमान सुबह करीब 8:10 बजे मुंबई से उड़ा और लगभग 8:45 बजे लैंडिंग के प्रयास के दौरान रनवे से फिसलकर बाहर निकल गया, जिसके बाद उसमें भीषण आग लग गई और वह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

अजित पवार जिला परिषद चुनावों के प्रचार के सिलसिले में बारामती जा रहे थे, जहां उन्हें चार सार्वजनिक सभाओं को संबोधित करना था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समेत देशभर के कई नेताओं ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। महाराष्ट्र सरकार ने तीन दिनों का राजकीय शोक घोषित किया है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव : रिंकू सिंह के समर्थन में पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा की सभा, कहा-भारत को जीताना है

चतरा: मैट्रिक छात्र को 10 दिनों तक कथित बेवजह हिरासत में रखने का मामला,हाई कोर्ट गंभीर,एसपी से कोर्ट में किया जवाब तलब

झारखंड की महिलाओं को मिलेंगे 20 हजार रुपये, बस करना होगा ये काम

सीएम हेमंत अपने पैतृक गांव नेमरा पहुंचे, पाहन चुनाव में हिस्सा लिया, जन समस्याएं सुनी समाधान का भरोसा दिया

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:हर घर नल, हर घर जल का संकल्प,डॉली मल्लिक को मिल रहा अपार जनसमर्थन

जमशेदपुर: बारात निकली, समधी मिलन हुआ… बड़े धूमधाम से कुत्तों संग हुई बच्चों की शादी, जानिए क्या है पूरा मामला