---Advertisement---

सीएम हेमंत सोरेन ने हाॅकी ओलंपिक क्वालीफायर प्रतियोगिता के फाइनल मैच का उठाया लुत्फ

On: January 19, 2024 6:18 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज़

रांची:- मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का राष्ट्रीय खेल हॉकी के प्रति काफी लगाव है, इसकी बानगी आज भी देखने को मिला। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम, मोरहाबादी में आयोजित एफआईएच हॉकी ओलिंपिक क्वालीफायर प्रतियोगिता 2024 के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए, यहां उन्होंने ओलंपिक क्वालीफायर के जर्मनी बनाम यूएसए के बीच हुए फाइनल मुकाबला का लुत्फ उठाया। मैच के दौरान मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन दोनों टीमों की खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते नजर आए।

फाइनल मुकाबले में जर्मनी ने यूएसए को 2-0 से हराया

एफआईएच हॉकी ओलिंपिक क्वालीफायर प्रतियोगिता 2024 के फाइनल मैच में जर्मनी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यूएसए की टीम को 2-0 से पराजित कर प्रतियोगिता में पहले स्थान पर रही। मौके पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं मेडल प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने भारतीय महिला हॉकी टीम सहित प्रतियोगिता में शामिल सभी टीमों की खिलाड़ियों को अपनी ओर से शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने झारखंड रांची की मेजबानी में हुए एफआईएच हॉकी ओलिंपिक क्वालीफायर प्रतियोगिता 2024 के सफल आयोजन हेतु राज्य सरकार के अधिकारियों एवं हॉकी इंडिया के प्रतिनिधियों को अपनी ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर पर्यटन, कला-संस्कृति एवं खेलकूद विभाग के मंत्री श्री हफीजुल हसन, राज्यसभा सांसद श्रीमती महुआ माजी, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कल्पना सोरेन, मुख्य सचिव श्री एल०खियांग्ते, डीजीपी श्री अजय कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार, महासचिव हॉकी इंडिया श्री भोलानाथ सिंह सहित राज्य सरकार के अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

बोकारो:गैंगस्टर राहुल दुबे गैंग के प्रिंस खान की पुलिस से मुठभेड़,लगी गोली,सर्च अभियान जारी

सिद्धगोड़ा श्री श्री कांवरिया धाम मंदिर में श्री राम भगवान की छठी महोत्सव सोहर,भजन के साथ संपन्न

वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन व जमशेदपुर ब्लड सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में 39 वां रक्तदाता संगठन सम्मान समारोह संपन्न

वाराणसी देवघर वंदे भारत में खाना खाते रांची की महिला यात्री का मुंह सूजा,बच्चे को दस्त,IRCTC बोली!

मिडिल ईस्ट जंग का साइड इफेक्ट भारत में कमर्शियल गैस के कीमतों में तकरीबन 200 रुपए की वृद्धि

धनबाद:विस्फोट के साथ कई घर ढहे,एक ही परिवार के 3 लोगों के मलबे में दबे होने कीआशंका