---Advertisement---

सीएम हेमंत सोरेन ने अहमदाबाद प्लेन क्रैश की घटना पर जताया दुख, सोशल मीडिया पर किया ये पोस्ट

On: June 12, 2025 3:58 PM
---Advertisement---

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 की दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने इस हृदयविदारक हादसे में जान गंवाने वाले यात्रियों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने लिखा, “गुजरात के अहमदाबाद में हवाई जहाज के दुर्घटनाग्रस्त होने की अत्यंत हृदयविदारक घटना से स्तब्ध हूँ। दुर्घटना में हताहत हुए लोगों और उनके परिवारजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मरांग बुरु सभी की रक्षा करें।”

https://x.com/HemantSorenJMM/status/1933110168105242637?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1933110168105242637%7Ctwgr%5Ec3a35e709193abc3253fca664adc458b48b912ce%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fd-25839515563755763629.ampproject.net%2F2505300108000%2Fframe.html

हादसे पर झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार,‌ रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और राज्य की कई प्रमुख हस्तियों ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है। सभी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना और दिवंगतों की आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।

अहमदाबाद में गुरुवार दोपहर एयर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश हो गया। इसमें 12 क्रू मेंबर समेत 242 लोग सवार थे। इस हादसे में केवल एक यात्री के जिंदा बचने की बात आई है। बाकी सभी लोगों की मौत हो गई है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

कांवरिया धाम में नवाह्न परायण महायज्ञ का छठा दिवस संपन्न, “प्रभु राम जानकी विवाह” प्रसंग पर उमड़े श्रद्धालु

जमशेदपुर: पेट्रोल डीजल के मूल्य में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

सेगमेंट में पहली बार ट्विन-सिलेंडर सीएनजी किट के साथ लॉन्च,निसान ग्रेवाइट,82,999 रुपये में मिलेगी सरकार प्रमाणित सीएनजी रेट्रोफिटमेंट किट

“आपन सरस्वतिया” अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, दूसरे दिन भी जारी रहा नदी सफाई कार्य

शहर के वार्ड 10 में नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ, जलजमाव से मिलेगी राहत

रांची:इलाज के दौरान सचिवालय महिला कर्मी की मौत,सेंटेविटा अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, लाश के साथ विधानसभा में बैठे कर्मी