

रांची: श्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में पद की शपथ लेने के पहले ही दिन शहीदों को सम्मान देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया। मुख्यमंत्री ने बोकारो जिला के चंदनक्यारी प्रखंड स्थित फतेहपुर गांव के निवासी शहीद अग्निवीर अर्जुन महतो की माता श्रीमती हुलासी देवी को अनुग्रह अनुदान राशि के रूप में 10 लाख रुपए का चेक सौंपा। इसके साथ शहीद अग्निवीर के भाई श्री बलराम महतो को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इस दौरान विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन, विधायक श्री उमाकांत रजक और शहीद की बहन सुश्री लक्ष्मी कुमारी मौजूद थीं।
संबंधित समाचार
Pratap Singh
October 23, 2026
Pratap Singh
October 23, 2026




