

दुमका: मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड में पर्यटन को बढ़ावा देने तथा पर्यटकों को बेहतर से बेहतर सुविधा देने की दिशा में आज एक और सौगात राज्य वासियों को दी। उन्होंने दुमका जिला अंतर्गत मयूराक्षी नदी पर स्थित मसानजोर डैम परिसर में नवनिर्मित इको फ्रेंडली रिसोर्ट का विधिवत पूजा-अर्चना कर उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि झारखंड में पर्यटन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। ऐसे में पर्यटक स्थलों के विकास को लेकर हमारी सरकार लगातार आगे बढ़ रही है। इस दिशा में सभी महत्वपूर्ण पर्यटक स्थलों के ब्यूटीफिकेशन के साथ पर्यटन से जुड़ी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है ताकि ज्यादा से ज्यादा पर्यटकों को झारखंड के प्रति आकर्षित कर सकें।
संबंधित समाचार
Pratap Singh
November 6, 2026




