---Advertisement---

सीएम हेमंत सोरेन ने स्मार्ट सिटी में मंत्रियों के लिए बने नवनिर्मित आवास का किया निरीक्षण

On: December 9, 2024 1:44 PM
---Advertisement---

रांची: मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज स्मार्ट सिटी रांची में राज्य सरकार के मंत्रियों के लिए बने नवनिर्मित आवास सहित पूरे आवासीय परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित आवास से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिए।

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि नवनिर्मित आवास एवं पूरे आवासीय परिसर के सभी कार्य 15 जनवरी 2025 तक पूर्ण कर लिए जाएं ताकि मंत्रियों को आवास आवंटित की जा सके। मुख्यमंत्री ने आवासीय परिसर में बने क्लब हाउस, बैडमिंटन कोर्ट तथा पुलिस बैरेक इत्यादि का निरीक्षण कर सभी सुविधाओं से संबंधित आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिए। मुख्यमंत्री ने आवासीय परिसर में बच्चों के खेलने की व्यवस्था, झूला इत्यादि लगाने का भी निर्देश दिए।

मौके पर विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार, प्रधान सचिव नगर विकास विभाग श्री सुनील कुमार, सचिव भवन निर्माण विभाग श्री अरवा राजकमल, सीईओ स्मार्ट सिटी श्री अमित कुमार, जीएम स्मार्ट सिटी श्री राकेश नंदकुलियार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

प्रदेश की राजधानी रांची में फिर धांय-धांय, दहशत में लोग

रांची में CBI की बड़ी कार्रवाई, रेलवे के मुख्य वाणिज्यिक निरीक्षक को 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

रांची में हथियारबंद अपराधियों का तांडव, बंदूक दिखाकर दो पेट्रोल पंप से लूटे 2 लाख रुपए

रांची: पोस्ट ऑफिस से खतरनाक ड्रग्स बरामद, नीदरलैंड से मंगाई गई LSD; आरोपियों ने पुलिस रिमांड में उगले राज

रांची: चैती दुर्गा पूजा, रामनवमी को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, भारी वाहनों की एंट्री पर 3 दिन रोक; कई जगह ट्रैफिक डायवर्जन

रांची: नाबालिग छात्रा से अश्लील हरकत के दोषी ट्यूशन टीचर को 5 साल की जेल, कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया