गिरीडीहझारखंड

CM हेमंत सोरेन ने गिरिडीह में की “आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार” कार्यक्रम की शुरुआत

ख़बर को शेयर करें

झारखंड वार्ता

गिरिडीह:- सीएम हेमंत सोरेन ने गिरिडीह के झंडा मैदान में “आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार” कार्यक्रम की शुरुआत कर दी है। कार्यक्रम में जिले के लाभुकों को कई छूट दी जाएगी। कुछ लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण भी साथ ही होगा। सीएम हेमंत सोरेन के साथ डुमरी के विधायक व मंत्री बेबी देवी, मंत्री सत्यानंद भोक्ता, मंत्री आलमगीर आलम, सीएम के सचिव विनय कुमार आलम, गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार लामिरी, बगोदर के विधायक विनोद कुमार सिंह, गांडेय के विधायक डॉ. सरफराज शर्मा अहमद, नोबेल नोमान प्रियेश लकड़ा और एसपी दीपक कुमार के मौजूद होने की खबर है, गिरिडीह के झण्डा मैदान, में “आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार ” के तीसरे चरण के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन- शिलान्यास और लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया जाएगा।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।