---Advertisement---

सिकल सेल पीड़ितों से मिले सीएम हेमंत सोरेन, हर संभव मदद का दिया भरोसा

On: June 19, 2025 2:38 PM
---Advertisement---

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को सिकल सेल से पीड़ित लोगों के साथ संवाद किया। मुख्यमंत्री ने उनकी परेशानियां सुनीं और भरोसा दिलाया कि इस स्वास्थ्य समस्या से पीड़ित लोगों की मदद के लिए सरकार हरसंभव कदम उठाएगी। इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया कि सिकल सेल समस्या की स्क्रीनिंग, मॉनिटरिंग, जागरूकता और काउंसलिंग के लिए निरंतर अभियान चलाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे राज्य में सिकल सेल पीड़ितों की संख्या आनुपातिक तौर पर ज्यादा है। इसकी निरंतर स्क्रीनिंग और उपचार से हम इस चुनौती का सामना कर सकते हैं। इसके लिए राज्य में स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। सिकल सेल पीड़ितों की स्क्रीनिंग, मॉनिटरिंग, जागरूकता और काउंसलिंग निरंतर जारी रखी जाएगी। पीड़ितों के स्वास्थ्य के साथ-साथ शिक्षा के लिए भी सरकार की ओर से मदद दी जाएगी।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

झारखंड के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, वज्रपात की भी चेतावनी, जानें अपने जिले का हाल 

रांची: रेस्टोरेंट में अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, वेटर की मौत; गैंगस्टर प्रिंस खान ने दी थी धमकी

मुंह में जबरन डाली सिगरेट, विरोध करने पर साड़ी खींची; जमशेदपुर में महिला के साथ हैवानियत

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज में आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

झारखंड: मर गई इंसानियत? नहीं मिली एम्बुलेंस तो कूट के डिब्बे में ले जाना पड़ा मासूम बच्चे का शव, रुला देगी दर्द में डूबे पिता की बेबसी की कहानी

गढ़वा: श्री रुद्र महायज्ञ को लेकर जलयात्रा-सह-नगर भ्रमण कल, तैयारी पूरी