---Advertisement---

सीएम हेमंत सोरेन ने दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

On: May 21, 2025 11:52 AM
---Advertisement---

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन बुधवार को झारखंड राज्य आंदोलन के अग्रणी नेता एवं पूर्व विधायक स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर नामकुम (लोवाडीह) स्थित दुर्गा सोरेन स्मारक पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री के साथ उनकी विधायक पत्नी कल्पना सोरेन भी थीं। स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की पत्नी सह भाजपा नेता सीता सोरेन नहीं पहुंचीं। हालांकि, चर्चा है कि वह बाद में आयेंगीं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्गा सोरेन न केवल एक जुझारू नेता थे, बल्कि झारखंड की आत्मा को पहचान देने वाले जननायक भी थे। राज्य निर्माण में उनकी भूमिका को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के कई अन्य नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

सीएम हेमंत सोरेन ने सुनी लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

जमशेदपुर: सुबह 10:00 से 2 घंटे बिजली कई क्षेत्रों में रहेगी गुल, देख कहीं आपका भी!

बोकारो में अवैध शराब कारोबार का भंडाफोड़, 4000 लीटर शराब और 8 लाख नकदी बरामद; 3 गिरफ्तार

नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत असंवैधानिक!राष्ट्रपति से चुनाव पर रोक व निरस्त करने की मांग

पलामू में इंसानियत शर्मसार: पैसों के लालच में मां ने नाबालिग बेटी की बुजुर्ग से करा दी शादी, आरोपी गिरफ्तार

मानगो नगर निगम चुनाव में मेयर के लिए संध्या सिंह को एनडीए की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में हरी झंडी, बुधवार को करेगी नामांकन