July 27, 2026

पत्नी कल्पना संग बोकारो पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, जगन्नाथ महतो के बेटे और बहू को दिया आशीर्वाद

image_editor_output_image1003840809-1746621473949.jpg

बोकारो: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन आज पूर्व मंत्री स्व० जगरनाथ महतो एवं पूर्व मंत्री श्रीमती बेबी देवी के सुपुत्र श्री अखिलेश महतो उर्फ राजू के विवाह उपरांत आयोजित आशीर्वाद समारोह में सम्मिलित होने हेतु बोकारो जिला के ग्राम अलारगो स्थित उनके आवास पहुंचे। वहां उन्होंने नव दंपति को सुखद एवं खुशहाल दांपत्य जीवन के लिए अशेष शुभकामनाएं तथा आशीर्वाद दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने पूर्व मंत्री श्रीमती बेबी देवी तथा उनके परिजनों को भी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed