झारखंड

सीएम हेमंत सोरेन का बड़ा दांव, ED के खिलाफ दर्ज कराई FIR

ख़बर को शेयर करें

झारखंड वार्ता न्यूज़

रांची:- झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ईडी (ED) की टीम जमीन घोटाले मामले में पूछताछ कर रही है। सीएम पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। इसी बीच मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने ईडी (ED) के खिलाफ ही एफआईआर (FIR) दर्ज करा दी है। उनकी तरफ से एसटी-एससी थाने में यह प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

दरअसल दिल्ली में ईडी के अधिकारियों ने सीएम हेमंत के आवास पर छापेमारी कर कैश, BMW कार और कुछ दस्तावेज जब्त किया था। ईडी के अधिकारियों पर इसी मामले में एफआईआर (FIR) दर्ज कराई गई है। मुख्यमंत्री के प्राथमिकी में आदिवासी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया है।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।