रांची : सोमवार को झारखंड मंत्रालय के सभागार में आयोजित पिपिंग सेरेमनी कार्यक्रम में नव प्रोन्नत भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों को बैज लगाकर सीएम हेमन्त सोरेन ने सम्मानित किया।
बताते चलें कि झारखंड से 24 डीएसपी को आईपीएस रैंक में प्रमोशन दिया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही इन सभी को विभिन्न जिलों या विभागों में पदस्थापित भी किया जाएगा।