खासम ख़ासराष्ट्रिय

ED के जवाब के बाद, जेल में बंद सीएम केजरीवाल ने SC से कहा, गवाहों के बीजेपी से संबंध

ख़बर को शेयर करें

नई दिल्ली: कथित शराब घोटाले में तिहाड़ जेल की हवा खा रहे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के गिरफ्तारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय को जवाब दाखिल करने को कहा था। जिस पर प्रवर्तन निदेशालय ने जवाब दाखिल कर दिया है। अब खबर आ रही है कि दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी अपना जवाब दाखिल कर दिया है उनका कहना है कि ईडी ने जिन चार गवाहों को पेश किया है और उन्हीं के आधार पर उनकी गिरफ्तारी हुई है सभी का भारतीय जनता पार्टी से संबंध है भारतीय जनता पार्टी ने अपने हिसाब से सबूत बनाकर गवाहों को पेश किया है।

उन्होंने कहा कि शरद रेड्डी और मागूंटा से भारतीय जनता पार्टी के संबंध है। शरद रेड्डी ने भारतीय जनता पार्टी को 60 करोड रुपए दिए हैं। इन्हीं लोगों के गवाहों के बयानों से उनकी गिरफ्तारी हुई है।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।