चतरा

नगर उंटारी अंचल के सीओ सह प्रभारी सीडीपीओ अरुण कुमार मुंडा का हुआ तबादला

ख़बर को शेयर करें

शुभम जायसवाल

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा):– नगर उंटारी अंचल कार्यालय में कार्यरत अंचल अधिकारी सह प्रभारी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अरुण कुमार मुंडा को स्थानांतरित करते हुए तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक अंचल अधिकारी हंटरगंज चतरा के पद पर पदस्थापित किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार झारखंड राज्य सरकार के राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग ने 12 सितंबर को पूरे राज्य में कुल 103 सीओ का ट्रांसफर लिस्ट निकाला गया है। जिसमें सीओ सह प्रभारी सीडीपीओ अरुण कुमार मुंडा का नगर उंटारी अंचल से तबादला हो गया। बता दे की वे नगर उंटारी में पिछले लगभग 2 वर्षो से सीओ के पद पदस्थापित थे। वही पिछले कुछ माह पूर्व सीडीपीओ रीना साहू के तबादला होने के बाद वे बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के प्रभार में कार्य कर रहें थे। इसकी जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि नगर उंटारी अंचल के कर्मियों एवं जनता से हमें बहुत ही अच्छा सहयोग मिला। इसके लिए मैं तमाम अंचल कर्मियों सहित जनता का आभार व्यक्त करता हूं।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।