झारखंड

कोयला लदा ट्रक चुटूपालू घाटी में दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर-खलासी घायल, इलाजरत

झारखंड वार्ता न्यूज़

रामगढ़:- चुटूपालू घाटी में आज रविवार सुबह अनियंत्रित होकर कोयला लदा ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गया। इस घटना में ड्राइवर और खलासी को हल्की चोट आयी है। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। जानकारी के अनुसार, कोयला लदा ट्रक राॅंची से रामगढ़ की तरफ आ रहा था। तभी चुटूपालू घाटी में गड़के मोड़ से पहले ट्रक का ब्रेक फेल हो गया और गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गयी। ट्रक पर लदा कोयला सड़क पर फैलने की वजह से रोड जाम हो गया। मौके पर रामगढ़ पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और कोयला को सड़क से हटवाया। इसके बाद दोनों साइड से सड़क पर आवागमन चालू किया गया।

ख़बर को शेयर करें।
Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।