---Advertisement---

नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी:एक्सप्लोर-10 का रंगारंग कार्यक्रम प्रतियोगिताओं में छात्रों ने बिखेरा अपना जलवा

On: December 1, 2023 2:54 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर : पोखारी स्थित नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में गुरुवार को इंटर कॉलेज फेस्ट एक्सप्लोर के 10 वें संस्करण के दो दिवसीय फेस्ट के पहले दिन संस्करण की शुरुआत फ्लैश मॉब के माध्यम से यूनिवर्सिटी प्रांगण में शानदार नृत्य रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुई। फ्लैश मॉब के दौरान विभिन्न विद्यालयों व कॉलेजों से आए विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। विद्यार्थी बहुत ही उत्साहित नजर आए। एक्सप्लोर की आधिकारिक शुरुआत विश्विद्यालय के प्रेक्षागृह में की गई।

यूनिवर्सिटी के प्रतिकुलपति, डीन एकेडेमिक्स, परीक्षा नियंत्रक और शिक्षकों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. प्रतिकुलपति प्रो (डॉ) आचार्य ऋषि रंजन ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

कार्यक्रम में मंच संचालन मास कम्युनिकेशन विभाग के अभिषेक सिंह और प्रबंधन विभाग की कृति साई ने किया. एक्सप्लोर के पहले दिन प्रतिभागियों ने सोलो सिंगिंग, ग्रुप सिंगिंग, फायरलेस कुकिंग, बी फेस्टा, डिबेट, रैपिंग, ओपन माइक, एक्सटेंपोर, क्रिकेट और कोडिंग समेत कई प्रतियोगिताओं में अपना दम-खम दिखाया।

सोलो सिंगिंग में लगभग 90 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।वहीं क्रिकेट में जमशेदपुर के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों से आयी 16 टीमों ने हिस्सा लिया. क्रिकेट में सभी टीमों के बीच कड़ी टक्कर दखने को मिली. स्पेल-बी के विजेता अभिषेक कुमार व उपविजेता अफहम रिजवान अंसारी रहे. कोडिंग के विजेता अभिराज राज और आदर्श साहेब सिंह हुए. वहीं सोलो सिंगिंग के विजेता आकाश आचार्य बने। फायरलेस कुकिंग में सभी प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक व्यंजन जजों के सामने पेश किए. डिबेट में भी सभी प्रतिभागियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया. कार्यक्रम को सफल बनाने में लगभग 500 से ज्यादा वोलेंटियर्स ने योगदान किया।

एक्सप्लोर के 10वे संस्करण का समापन शुक्रवार को होगा।शुक्रवार को सभी विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा. कार्यक्रम के दौरान प्रतिकुलपति प्रो डॉ आचार्य ऋषि रंजन, प्रो दिलीप शोम, प्रो नाजिम खान, प्रो मोजिब अशरफ, असिस्टेंट प्रो दीपिका कुमारी, अस्सिस्टेंट प्रो सुमित महतो, असिस्टेंट प्रोफेसर अभिनव झा समेत अन्य उपस्थित थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

बिहार में एनकाउंटर पर बड़ा सवाल, सौरभ विष्णु ने सरकार से पूछा,’किसके इशारे पर चली गोली!’

संस्कार भारती के तत्वावधान में योग दिवस पर की ‘माया निरोगी काया’ विषय पर अंतर्विद्यालय विचार संप्रेषण व योग मुद्राओं का प्रदर्शन

जमशेदपुर:भरत भूषण तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के खिलाफ परशुराम शक्ति सेना ने खोला मोर्चा,दी श्रद्धांजलि

रवि शंकर नेवार को ‘अष्टांग योग व अष्टांगिक मार्ग में व्यक्तित्व विकास के आयामों का अध्ययन” शोध के लिए पीएचडी

जमशेदपुर:रशीद कटा,11 साल बाद भी नहीं मिला पानी,बागबेड़ा की महिलाओं का फूटा गुस्सा,डीसी ऑफिस का घेराव

टाटा मोटर्स ब्लड डोनेशन सेंटर में सीसीई डिवीजन का रक्तदान शिविर आयोजित