---Advertisement---

पिस्का पंचायत में कम्युनिटी स्मार्ट क्लब बन कर तैयार, उद्घाटन आज

On: September 11, 2024 2:22 AM
---Advertisement---

सिल्ली :-सिल्ली प्रखण्ड के पिस्का पंचायत के कुसुमटिकरा फुटबॉल मैदान के समीप कम्यूनिटी स्मार्ट क्लब बन कर तैयार हैं। जिसका उद्धघाटन सिल्ली के स्थानीय विधायक सुदेश महतो करेंगे।इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।बताते चलें कि झारखण्ड राज्य का सिल्ली प्रखण्ड के पिस्का पंचायत पहला ऐसा पंचायत है जिसमे कम्यूनिटी स्मार्ट क्लब बना हैं। इधर कम्युनिटी स्मार्ट क्लब के बारे में विधायक सुदेश कुमार महतो से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि इस कम्युनिटी स्मार्ट क्लब के मदद से पिस्का पंचायत का विकास की रूप रेखा तैयार की जाएगी।साथ ही पंचायत के स्कूली बच्चों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले छात्राओं के लिए एक मंच तैयार होगा।इसी कम्युनिटी स्मार्ट क्लब परिसर में ओपन जिम की व्यवस्था की गई है।वही शाम में स्कूली बच्चों के लिए कोचिंग की व्यवस्था की जाएगी। कम्युनिटी स्मार्ट क्लब में बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों के लिए अखबार रखे जाएंगे। जहां से वे लोग पढ़कर देश दुनिया की खबरों से रूबरू होंगे।इसके अलावा नि:शुल्क लाइब्रेरी का भी व्यवस्था किया जा रहा है।पिस्का पंचायत का यह पहला कम्यूनिटी स्मार्ट क्लब राज्य के लिए एक प्रेरणा स्रोत साबित होगा।ज्ञात हो कि इस कम्युनिटी स्मार्ट क्लब का निर्माण हजारीबाग निवासी मनोज कुमार ने की है।इस कम्युनिटी स्मार्ट क्लब की सुंदरता और भव्यता देखते ही बन रही है।ओपन जिम की व्यवस्था देखकर स्थानीय युवकों में बुजुर्गों में खुशी देखी जा रही है।इधर ओपेन जिम का निर्माण करने पहुंचे नासीक के अमर सिंह को सिल्ली के विकास योजनाएं तथा हसीन वादियां भा गई।उन्होंने कहा कि मैंने कभी शायद ही देश में इस तरह का किसी विधानसभा क्षेत्र में विकास हुई हो। जिस तरह सड़को व पुल पुलिया,के साथ साथ कई बड़े भवन निर्माण वास्तव में यहां के विधायक सुदेश कुमार महतो काबिले तारीफ है।क्षेत्र में चारों और छोटे बड़े पहाड़ों के साथ हरियाली से भरा जंगल एवं उन सबके बीच से बहती कई छोटी बड़ी नदियां की खूबसूरती देखते ही बन रही हैं।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now