---Advertisement---

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ हेट स्पीच के आरोप में परिवाद दाखिल

On: November 6, 2024 8:28 AM
---Advertisement---

हेट स्पीच के खिलाफ़ न्यायालय पहुंचे बाबर खान

जमशेदपुर: असम के मुख्यमंत्री एवं भाजपा के चुनाव सह प्रभारी हेमंत विश्व शर्मा के खिलाफ स्थानीय अदालत में परिवार दाखिल हुआ है। एआइएमआइएम नेता एवं जमशेदपुर पश्चिम के प्रत्याशी बाबर खान की ओर से वरीय अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने धार्मिक भावना को चोट पहुंचाने तथा सांप्रदायिक विद्वेष फैलाने की धारा के तहत परिवाद दाखिल कर आजाद नगर पुलिस को कार्रवाई करने का आदेश देने का आग्रह किया है।

राशिद हुसैन उर्फ बाबर खान के अनुसार 25 अक्टूबर के दैनिक जागरण में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार 24 अक्टूबर को साकची बोधि टेंपल मैदान में अपने भाषण में असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के हर कोने में जहां बाबर बसे हैं उन्हें ढूंढ ढूंढ कर लात मार कर देश से भगाया जाएगा। झारखंड में हेमंत सोरेन का बना गुप्ता की सरकार ने संथालपरगना से बांग्लादेशी घुसपैठियों को भगाने के लिए कुछ नहीं किया है। हमारी सरकार बनेगी तो हम घुसपैठियों को लात मार मार कर झारखंड से बाहर निकलेंगे झारखंड में हिंदुओं और आदिवासियों की सरकार बनेगी तभी यह संभव है झारखंड में वर्तमान में घुसपैठियों माफिया व दलालों की सरकार चल रही है।

इन शब्दों का प्रयोग कर उन्होंने धार्मिक भावनाओं को आहत किया है और सांप्रदायिक विद्वेष को बढ़ाने का काम किया है। उनका मकसद मुसलमान की धार्मिक भावनाओं को जान बूझकर चोट पहुंचाना रहा है। बाबर खान के अनुसार उन्होंने इस घटना के खिलाफ आजाद नगर थाना में लिखित शिकायती परंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में उन्हें अपने वकील की मदद से अदालत ही शरण लेनी पड़ी है। इस मामले में अधिवक्ता जाहिद इकबाल, अधिवक्ता कुलविंदर सिंह, अधिवक्ता कुलसुम नाज ओरिया अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू के साथ अदालत में थे।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

केरल कैथोलिक एसोसिएशन ने दिव्य ज्योति रिट्रीट सेंटर,सुंदरनगर में ज़ायरो मालाबार शैली में ‘गुड फ्राइडे’ की प्रार्थना सभाएँ आयोजित कीं

जमशेदपुर: संस्कार भारती के प्रथम अध्यक्ष डॉ० शैलेंद्र नाथ श्रीवास्तव की स्मृति में स्मरण सभा आयोजित

जमशेदपुर:बजबजाती सड़क का दंश झेल रहे हैं मानगो ब्रम्हा पथ निवासी

जमशेदपुर:आजादनगर में हथियार लहराने वाले दहशतगर्दो को पुलिस ने दबोचा, कराया पैदल मार्च

पलामू: पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, कुख्यात फैज खान को लगी गोली

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव, मेहनत करें मुर्गी फकीर खाए अंडा,मौजूदा कमेटी पुराने कमेटी के कार्यों को बता रही अपना