---Advertisement---

सोनारी एयरपोर्ट से टेक ऑफ होते ही ट्रेनी विमान क्रैश,दोनों पायलट लापता, मचा हड़कंप

On: August 21, 2024 6:06 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर :सोनारी एयरपोर्ट से मंगलवार को उड़ान भरने के बाद ट्रेनी विमान के क्रैश होने की खबर है। इस घटना में क्रैश लैंडिंग होने से विमान पूरी तरह क्षत विक्षत होने की खबर है। जबकि विमान के दोनों पायलट लापता बताए जा रहे हैं जिनकी तलाश की जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक मंगलवार तकरीबन 11:00 बजे के आसपास एक ट्रेनी विमान ने सोनारी एयरपोर्ट से टेक ऑफ किया था कि थोड़ी देर के बाद ही उसका संपर्क एटीसी से कट गया।

बताया जा रहा है कि इस बात के बाद सरायकेला जमशेदपुर प्रशासन और पुलिस महकमा विमान की तलाश में जुट गया काफी खोजबीन के बाद विमान का मलवा जिजिका पंचायत के बारुबेरा में मिलने की खबर आ रही है प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। हालांकि इस बात की आधिकारिक तौर पर अब तक पुष्टि नहीं हो पाई है।

दूसरी और लापता पायलटो की खोज हेलीकॉप्टर के माध्यम से की जा रही है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

संस्कार भारती के तत्वावधान में योग दिवस पर की ‘माया निरोगी काया’ विषय पर अंतर्विद्यालय विचार संप्रेषण व योग मुद्राओं का प्रदर्शन

जमशेदपुर:भरत भूषण तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के खिलाफ परशुराम शक्ति सेना ने खोला मोर्चा,दी श्रद्धांजलि

रवि शंकर नेवार को ‘अष्टांग योग व अष्टांगिक मार्ग में व्यक्तित्व विकास के आयामों का अध्ययन” शोध के लिए पीएचडी

चतरा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फिरौती के लिए अपहृत 6 ग्रामीणों को जंगल से छुड़ाया,5 आरोपी दबोचे

झारखंड की दो डांसर बहनों के साथ पटना में गैंगरेप,मची सनसनी

जमशेदपुर:रशीद कटा,11 साल बाद भी नहीं मिला पानी,बागबेड़ा की महिलाओं का फूटा गुस्सा,डीसी ऑफिस का घेराव