---Advertisement---

सिल्ली रुडसेट संस्थान में 30 दिवसीय घरेलू विद्युत उपकरण सेवा उद्यमी प्रशिक्षण का समापन

On: August 4, 2023 2:16 AM
---Advertisement---

सिल्ली :- धर्मस्थला मंजूनाथेश्वरा शिक्षण ट्रस्ट एवं केनरा बैंक द्वारा संचालित रूडसेट संस्थान सिल्ली में 30 दिवसीय घरेलू विद्युत उपकरण सेवा उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह किया गया। राज्य के विभिन्न जिले एवं प्रखंड से आए 22 प्रशिक्षणार्थियों ने सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त किया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सिल्ली उप प्रमुख आरती देवी ने प्रशिक्षण ले रहे प्रशिक्षणार्थियों को खुद का स्वरोजगार कर आत्म निर्भर बनने का संदेश दिया। संस्थान के निदेशक संजीत कुमार ने प्रशिक्षणार्थियों को बैंक से लोन लेकर अपने रोजगार को आगे बढ़ाने की बात कही और आगामी चलने वाला प्रशिक्षण कार्यक्रम बम्बू एंड केन क्राफ्ट , मशरूम कल्टीवेशन, प्लंबिंग सैनिटरी वर्क जल्द शुरू किया जाएगा उसके बारे में भी बताया गया । मौके पर संस्थान के वरिष्ठ संकाय अनिल कुमार, जगदीश चंद्र महतो, दशरथ कुमार महतो, महेश रूही दास,सुनील कुमार उपस्थित रहे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now