---Advertisement---

रांची: सीएम हेमंत ने करम टोली चौक के समीप जोहारग्राम – मेड इन झारखंड “शोरूम का किया उद्घाटन

On: March 15, 2026 3:09 PM
---Advertisement---

रांची: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने राजधानी रांची के करमटोली चौक के समीप ” जोहारग्राम – मेड इन झारखंड ” शोरूम का फ़ीता काटकर शुभारंभ किया।

यहां पुरुष महिला और बच्चों के लिए हर तरह के ट्राइबल्स क्लॉथ मिलेंगे।

जिसमे आदिवासी साड़ियां, टी- शर्ट, बंडी और अन्य पारंपरिक आदिवासी पहनावा शामिल है।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि आदिवासी कला- संस्कृति के साथ आदिवासी पहनावा, ज्वेलरी, व्यंजन और अन्य सामानो को बढ़ावा देने की दिशा में सरकार लगातार काम कर रही है।

ऐसे में इस तरह के शोरूम खुलने से लोगों के बीच ट्राइबल पहनावा के प्रति आकर्षण बढ़ेगा।

इस मौके पर शोरूम के संचालक आशीष सत्यव्रत साहू ने मुख्यमंत्री का अभिवादन और स्वागत किया।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंका में पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम का शुभारंभ

पूर्व विधायक मलखान सिंह का जन्मदिन सादगीपूर्ण माहौल में मनाया गया, शुभचिंतकों ने दी दीर्घायु की शुभकामनाएं

57वें ब्रह्मोत्सवम् के पाँचवें दिन शेष वाहन पर विराजमान होकर भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी ने दिए भक्तों को दिव्य दर्शन

बैंगलुरू इंटक के कार्यकारिणी की बैठक शामिल हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद व महामंत्री आरके सिंह

मिक्स जेंडर क्रिकेट सीरीज विजेता बनी चिरुडीह की सीता सोहराय एकादश,3 मैचों की श्रृंखला में काजल आर्टिस्ट एकादश को 2-0 से हराया

फिर से एक बार पूर्वी सिंहभूम जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली व्यवस्था ध्वस्त, पेयजल आपूर्ति बाधित,भीषण गर्मी में जनता त्रस्त