---Advertisement---

कांग्रेस प्रखंड व मंडल अध्यक्ष क्षेत्र में घूमे,जन समस्याओं के खिलाफ प्रदर्शन करें और अफसरों को मांग पत्र सौंपें: आनंद बिहारी दुबे

On: June 1, 2025 1:52 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर ग्रामीण प्रखंड कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में सृजन अभियान शुरू

जरूरत पड़ी तो वे भी धरना प्रदर्शन में होंगे शामिल: आनंद बिहारी दुबे

जमशेदपुर : जमशेदपुर ग्रामीण प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में संगठन सृजन अभियान के तहत बैठक का आयोजन यादव भवन, पोस्तूनगर, बागबेड़ा में प्रखण्ड अध्यक्ष आशीष ठाकुर के अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर संगठन सृजन अभियान के तहत जमशेदपुर ग्रामीण प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के पुनर्गठित पदाधिकारी का सत्यापन कार्य किया। मण्डल कांग्रेस कमिटी के पुनर्गठित पदाधिकारी का भी सत्यापन कार्य किया। प्रखण्ड अध्यक्ष एवं मण्डल अध्यक्ष अपने क्षेत्र में भ्रमण करें, जन समस्या को समझे, उसे एकत्र करें तथा संबंधित विभाग के पदाधिकारी को प्रदर्शन कार्यक्रम के तहत मांग पत्र सौंपे। यदि जरूरत पड़ी तो आप का जिलाध्यक्ष आप सबों के साथ धरना-प्रदर्शन में बैठेगा।

कांग्रेस पार्टी संविधान बचाओ अभियान चला रही है। लोगों को संविधान के रक्षार्थ जागरूक किया जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गाॅधी ने जातीय जनगणना की बात सड़क से सदन तक उठाया। जिसपर केंद्र सरकार को लागु करना पड़ा यह कांग्रेस की जीत हुई है। इस बात को लेकर आम जनता तक पदाधिकारीगण जाएं।

प्रदेश कांग्रेस द्वारा नियुक्त प्रखण्ड पर्यवेक्षक अखिलेश सिंह यादव ने कहा कि प्रखण्ड कमिटी और मण्डल कमिटी में सिर्फ सक्रिय कार्यकर्ता को ही कमिटी में स्थान दिया गया है। पदाधिकारियों को संगठन में सक्रिय रहना और आम जनता के समस्या को समाधान करने हेतू आंदोलन करने का दायित्व निर्वहन करें।

बैठक का संचालन संजय सिंह आजाद उपाध्यक्ष ने तथा स्वागत भाषण मण्डल अध्यक्ष राजनारायण यादव ने किया।

बैठक में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, प्रदेश सचिव खगेनचन्द्र महतो, प्रखण्ड पर्यवेक्षक अखिलेश सिंह यादव, मण्डल पर्यवेक्षक महेन्द्र पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष ब्रजेन्द्र तिवारी, प्रखण्ड अध्यक्ष आशीष ठाकुर जमशेदपुर ग्रामीण, राजनारायण यादव बागबेड़ा मण्डल अध्यक्ष, टाटानगर मण्डल अध्यक्ष मुन्ना मिश्र, नारायण डे अध्यक्ष परसुडीह मण्डल, रंजन सिंह अध्यक्ष घाघीडीह-करनडीह मण्डल, अजय महतो अध्यक्ष सुन्दरनगर मण्डल, अनिरुद्ध कुमार पुरी अध्यक्ष गदड़ा मण्डल, मण्डल संगठन पर्यवेक्षक अजय शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सुबोध सिंह, महामंत्री प्रमोद मिश्र, प्रखण्ड उपाध्यक्ष चांद खान, महामंत्री रोहण रजक, देवबंद जैन, टाटानगर मण्डल के उपाध्यक्ष अरूण सिंह, भोला पाण्डेय, महामंत्री शैलेश मिश्र, सैलेन्द्र कुॅअर, कामेश्वर सिंह, मनीष शर्मा, बागबेड़ा मण्डल उपाध्यक्ष ओम प्रकाश, रवि भूषण, महामंत्री विक्की ओझा, मनोज यादव, अभिषेक चौधरी, पंचायत अध्यक्ष भवनाथ सिंह, के डी मुंडा, रवि यादव , सहदेव उपाध्याय, कुंज बिहारी प्रसाद, घाघीडीह करनडीह मण्डल उपाध्यक्ष गमन ठाकुर, लखन सिंह, महामंत्री रवि चौबे, संजय कुमार सहित कांग्रेसजन शामिल हुए।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

सी एम स्कूल फॉर एक्सीलेंस बीपीएम में योग दिवस पर पतंजलि जिला समिति के तत्वाधान में योग महोत्सव आयोजित

खूंटी में पुलिस-पीएलएफआई मुठभेड़, हथियार बरामद; एक उग्रवादी घायल, कई गिरफ्तार

रंका:सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में योग दिवस,डॉ असजद अंसारी ने कहा योग हमारी प्राचीन भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर

राज्यसभा चुनाव रिजल्ट साइड इफेक्ट:राजद ने कांग्रेस को कहा गद्दार और सीएम हेमंत लाचार!

बिहार में एनकाउंटर पर बड़ा सवाल, सौरभ विष्णु ने सरकार से पूछा,’किसके इशारे पर चली गोली!’

संस्कार भारती के तत्वावधान में योग दिवस पर की ‘माया निरोगी काया’ विषय पर अंतर्विद्यालय विचार संप्रेषण व योग मुद्राओं का प्रदर्शन