खासम ख़ासजमशेदपुरझारखंड

जमशेदपुर:संगठन सृजन के तहत बीएलए -2 के चयन के लिए प्रखण्ड पर्यवेक्षक संग कांग्रेस जिलाध्यक्ष की बैठक

ख़बर को शेयर करें

जमशेदपुर : झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार संगठन सृजन बैठक का आयोजन जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के अध्यक्षता में एक आवश्यक बैठक कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर में आयोजित की गई।


बैठक में को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमिटी एवं चुनाव आयोग के द्वारा BLA-2 के फार्म पर बुथवार कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता, प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, प्रखंड पदाधिकारी, मण्डल पदाधिकारी एवं सक्रिय कार्यकर्ता को चयन करने पर सहमति बनी है। इस कार्य को युद्ध स्तर पर क्रियान्वयन करने हेतू वृहस्पतिवार को 11:30 बजे से तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर में आयोजित होगी तथा दुसरा बैठक धालभूमगढ में शनिवार को 11:30 बजे से आयोजित होगी। बैठक में उपस्थित प्रखण्ड पर्यवेक्षकों ने संगठन को मजबूत बनाने हेतू पंचायत कमिटी के गठन के साथ साथ बुथ कमिटी एवं बीएलए-2 का चयन करने का महत्वपूर्ण सुझाव रखा। जिसे सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष ने स्वीकार किया।

बैठक में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, पर्यवेक्षकों में साकची प्रखण्ड राकेश कुमार तिवारी, पटमदा प्रखण्ड खगेनचन्द्र महतो, मानगो ब्रजेन्द्र कुमार तिवारी, जमशेदपुर ग्रामीण अखिलेश सिंह यादव, चाकुलिया प्रखण्ड के. के. शुक्ल, घाटशिला प्रखण्ड प्रिंस सिंह, डूमरिया प्रखण्ड गुलाम सरबर, पोटका प्रखण्ड बिजय यादव मुख्य रूप से शामिल हुए। बैठक का संचालन एवं प्रबंधन कार्य संजय सिंह आजाद उपाध्यक्ष ने संपादित किया।

Avatar photo

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।