

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कई राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के एआईसीसी महासचिव और प्रभारी के रूप में नियुक्ति का ऐलान किया है।
कांग्रेस ने रजनी पाटिल को हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़, बीके हरिप्रसाद को हरियाणा, हरीश चौधरी को मध्य प्रदेश और अजय लल्लू को ओडिशा का प्रभारी बनाया है. इसके अलावा गिरीश को तमिलनाडु और पुडुचेरी, के राजू को झारखंड, मीनाक्षी नटराजन को तेलंगाना, सप्तगिरी शंकर उलका को मणिपुर, त्रिपुरा, सिक्किम और नगालैंड और कृष्ण अल्लावरू को बिहार का प्रभारी नियुक्त किया गया है.
– देवेंद्र यादव
ये बदलाव महत्वपूर्ण बदलाव क्यों?
कांग्रेस का यह संगठनात्मक फेरबदल महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इससे पार्टी को विभिन्न राज्यों में मजबूती देने और चुनावी रणनीति को धार देने की कोशिश की जा रही है.
इन नेताओं को बड़ा जिम्मा
भूपेश बघेल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं. अब उन्हें कांग्रेस हाईकमान ने पंजाब का महासचिव नियुक्त किया है. ये जिम्मेदारी उन्हें आगामी लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए सौंपी गई है. ताकि कांग्रेस पंजाब में अपनी पकड़ मजबूत कर सके. वहीं, सैयद नसीर हुसैन को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का महासचिव नियुक्त किया है. सैयद नसीर हुसैन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद हैं. नई जिम्मेदारी से पहले वे कांग्रेस अध्यक्ष के कार्यालय से जुड़े थे, लेकिन अब उन्हें इस महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी के लिए नामित किया गया है. उधर, अजय कुमार लल्लू कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं, उन्हें ओडिशा का प्रभारी नियुक्त किया गया है. इससे पहले वे उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं और अपनी जमीनी राजनीति के लिए जाने जाते हैं.मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की तेजतर्रार नेता हैं. उन्हें तेलंगाना का एआईसीसी प्रभारी नियुक्त किया गया है. वे अपनी सादगी, बेदाग छवि और संगठनात्मक क्षमता के लिए जानी जाती हैं.
संबंधित समाचार
Akash Lohra
October 25, 2026






