---Advertisement---

पूर्वी सिंहभूम जिले में कांग्रेसी ही कांग्रेस का कर रहे हैं बंटाधार! कारण हैं अपार

On: February 4, 2025 2:52 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले में कांग्रेसी ही कांग्रेस का कर रहे हैं बंटाधार! ऐसा आरोप नाम न छापने की शर्त पर कांग्रेसी ही कह रहे हैं।उनका कहना है कि खासकर पिछले लगभग 9 सालों से पार्टी और संगठन में एक ही पद पर काबिज रहने वाले पदाधिकारी अपनी जिम्मेवारी का निर्वहन नहीं कर रहे हैं। जो कि केवल पार्टी में रहकर स्वार्थ सिद्धि का काम कर रहे हैं अपने और अपने परिवार और अपने शुभचिंतकों का भला करने में लगे हैं। प्रतिदिन कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में बैठकर सिर्फ अपने स्वार्थ सिद्धि के काम में लगे रहते हैं।

जिसका दुष्परिणाम पार्टी और संगठन पर पड़ रहा है। कार्यकर्ताओं में जोश की कमी रह रही है और केवल खास लोग ही कार्यक्रमों में मौजूद होते हैं। पिछले 2 वर्ष से ऊपर हो गया है जिला कांग्रेस कमेटी का गठन। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी और प्रदेश कमेटी ने जिला कांग्रेस के जिन पदाधिकारियों को संगठन चलाने और पार्टी के कार्यक्रमों को चलाने के लिए मनोनीत किया है। उन्हें 2 वर्ष बाद भी लिखित रूप से जिला कांग्रेस कार्यालय के द्वारा अब तक उनको पत्र नहीं दिया गया है।

आरोप यह भी है कि जो जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों ने जी हजूरी की और चढ़ावा चढ़ाया उन्हें पत्र मिल गया है और बाकी को नहीं मिला है।

बताया जा रहा है कि कमेटी में कई लोग पिछले 9 वर्षों से यहां जमे हुए हैं। काफी हद तक इनका भी दायित्व है कि एआईसीसी और और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा जिन लोगों को मनोनीत किया गया है उन्हें पत्र सौंप दिया जाए ताकि संगठन में जान आए और खुलकर कार्यकर्ता काम करें। जनहित वाले कार्य को प्राथमिकता दी जा सके। नए पदाधिकारी नए जोश के साथ लोगों की समस्याएं उठाएं।

जिसके कारण कार्यकर्ताओं में भ्रम की स्थिति है कि वे पार्टी में किस पद पर है। जबकि कई अपने मन मुताबिक अपने को महासचिव प्रभारी तक घोषित कर काम चला रहे हैं। जबकि पार्टी कोई कार्यक्रम करती है तो मौखिक रूप से पदाधिकारियों को आदेश दे दिया जाता है जिसके कारण इनका मनोबल गिर रहा है और कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं की कमी हो जाती है।

अभी हाल ही में जय भीम जय अंबेडकर कार्यक्रम दिल्ली पार्टी आला कमान ने पूरे देश भर में 26 दिसंबर से 26 जनवरी तक चलाया था। जिसमें प्रत्येक प्रखंड से लेकर शहर गली मोहल्ले में यह कार्यक्रम करना था लेकिन सूत्रों का कहना है कि पूर्वी सिंहभूम जिले में कुछ गिने चुने 10 15 लोग ही केवल जय भीम जय अंबेडकर कार्यक्रम घूम घूम कर करते रहे हैं।

कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरने के कारण कांग्रेस जनहित के कार्यक्रमों से दूर जा रही है केवल सालगिरह और पर्सनल ओकेजन में वरिष्ठ कांग्रेसियों को बुलाकर पीठ थपथपाई जा रही है। जिसके कारण लोगों में कांग्रेस के प्रति अविश्वास पैदा हो रहा है कि कांग्रेस जनहित के मुद्दे नहीं उठा रही है।

जबकि सूत्रों का कहना है कि इसी का परिणाम है कि कांग्रेस जमशेदपुर के दोनों विधानसभा सीटों पर हारी थी। जिसका कारण यह बताया जा रहा है कि पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता और डॉक्टर अजय के बीच तालमेल नहीं था। कार्यकर्ता पशोपेश में थे। किसके समर्थन में काम करें। किसके समर्थन में काम ना करें। जिसके कारण लोकसभा चुनाव से लेकर विधानसभा चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन बहुत बुरा रहा।

हालांकि सूत्रों का यह भी कहना है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय स्तर तक यह बात पहुंच गई है और प्रदेश कांग्रेस के संगठन में बहुत बड़ा फेरबदल होने जा रहा है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now