---Advertisement---

राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई कांग्रेस नेत्री हिमानी नरवाल का कातिल अरेस्ट!बोला बॉयफ्रेंड!

On: March 3, 2025 4:52 AM
---Advertisement---

हरियाणा: रोहतक के सांपला बस स्टैंड पर सूटकेस में कांग्रेस नेत्री हिमानी नरवाल का शव मिला था। इसके बाद हड़कंप मच गया था और विपक्ष ने सरकार को आड़े हाथों लिया था। हरियाणा प्रशासन ने एसआईटी जांच के भी आदेश दे दिए थे। टीम का गठन कर दिया गया है। इसी बीच खबर आ रही है कि हिमानी नरवाल का कातिल पकड़ा गया है। बताया जा रहा है कि वह बहादुरगढ़ का रहने वाला है। उसके पास से हिमानी नरवाल का मोबाइल फोन और ज्वेलरी भी बरामद हुए हैं। उसने पुलिस पूछताछ में हिमानी नरवाल का बॉयफ्रेंड अपने को बताया है। साथ ही उसने कहा कि हिमानी नरवाल के घर पर ही उसकी हत्या की है।

कथित रूप से उसने यह कहा है कि वह पहले ही हिमानी नरवाल को बहुत पैसे दे चुका है और पैसे हिमानी नरवाल मांग कर रही थी।


बता दें कि हिमानी नरवाल काफी लोकप्रिय हो चुकी थी और राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी शामिल हुई थी और वह श्रीनगर तक यात्रा में गई थी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ था।


इधर हिमानी की मां ने कहा है कि उसकी बेटी का कोई बॉयफ्रेंड नहीं था।न्याय नहीं मिला तो नहीं करेंगे संस्कार मृतक की मां सविता ने कहा कि अगर मेरी बेटी को न्याय नहीं मिला तो मैं उसका अंतिम संस्कार नहीं करूंगी। हमें थाने से फोन आया और बताया गया कि हमारी बेटी का शव सांपला बस स्टैंड पर मिला है। इस खबर से हमारा परिवार सदमे में है। मेरी बेटी आशा हुड्डा (भूपेंद्र सिंह हुड्डा की पत्नी) के बहुत करीब थी। जब तक उसे न्याय नहीं मिल जाता, मैं उसका अंतिम संस्कार नहीं करूंगी। मेरे बड़े बेटे की 2011 में हत्या कर दी गई और हमें कभी न्याय नहीं मिला। इसलिए दूसरे बेटे को उसकी जान बचाने के लिए बीएसएफ कैंप ले गई। चुनाव के बाद वह पार्टी से थोड़ा निराश हो गई थी। हिमानी पिछले 10 साल से कांग्रेस से जुड़ी हुई थी। वह शादी करने के लिए भी राजी हो गई थी।

हालांकि सूत्र बताते हैं कि आज पुलिस इस मामले पर खुलासा कर सकती है। जो की प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से की जाएगी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, एक मार्च को कांग्रेस की कार्यकर्ता हिमानी नरवाल का शव बंद सूटकेस में मिला था। उनके गले पर चुन्नी लिपटी हुई मिली थी। आशंका है कि पहले चुन्नी से गला घोंटकर हत्या की गई और फिर शव सूटकेस में बंद कर फेंक दिया गया। डीएसपी रजनीश कुमार ने बताया कि अलग-अलग पहलुओं से हत्याकांड की जांच की जा रही है। फिलहाल परिवार ने किसी पर शक नहीं जताया है। हिमानी का फोन बरामद कर लिया है। सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है और साइबर सैल की भी मदद ली जा रही है। जल्द ही हत्याकांड का पर्दाफाश हो जाएगा।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जमशेदपुर:अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर संस्कृति सोशल वेलफेयर फाउंडेशन का विशेष आयोजन

पंजाब: विजिलेंस ब्यूरो मुख्यालय पर सीबीआई की रिश्वतखोरी के आरोप में छापामारी

प०बंगाल: नगर पालिका भर्ती घोटाले में ईडी का एक्शन, पूर्व मंत्री और टीएमसी नेता सुजीत बोस गिरफ्तार

जमशेदपुर: योगासन स्पोर्ट एसो० के तत्वाधान में छठवां जिला स्तरीय दो दिवसीय योगासन प्रतियोगिता संपन्न,अव्वल प्रतिभागी पुरस्कृत

जमशेदपुर:मदर्स डे पर कर्मचारियों ने मां को दिखाया अपना कार्यस्थल,एनरोज़ सैलॉन की पहल सराहना

एमजीएम:बीसीजी का टीका लगते ही नवजात का एमजीएम अस्पताल में हुआ निधन,परिजनों का हंगामा, मुकदमा दर्ज