झारखंड

कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने सीता सोरेन को किया कमेंट, कहा – रिजेक्टेड माल..!

Jharkhand varta

रांची/डेस्क :– झारखंड विधानसभा चुनाव का ऐलान होते ही उम्मीदवार भी एक दूसरे पर आक्रामक नजर आ रहे हैं। जामताड़ा से इस बार बीजेपी ने सीएम हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन को मौका दिया है। उधर इंडिया गठबंधन की ओर से कांग्रेस के मौजूदा विधायक इरफान अंसारी को ही एक बार फिर यहां से टिकट दिया गया है। इस बीच इरफान अंसारी ने सीता सोरेन के खलाफ विवादित बयान देकर नया बवाल खड़ा कर दिया है। दरअसल उन्होने मीडिया से बात करते हुए सीता सोरेन को रिजेक्टेड माल बता दिया है।

जिसके बाद से बीजेपी और खुद सीता सोरेन उन पर हमलावर हैं। सीता सोरेन ने उनसे माफी मांगने की मांग की है।सीता सोरेन ने सोशल मीडिया प्लैफॉर्म एक्स पर इरफान अंसारी का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह मीडिया से बात करते नजर आ रहे हैं। इसमें सीता सोरेन को रिजेक्टेड माल बोलते भी नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो कल नामांकल दाखिल करने के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान का है।

इस विवादित बयान से नाराज सीता सोरेन ने उनसे माफी मांगने की मांग की है। उन्होंने कहा, कांग्रेस प्रत्याशी इरफान अंसारी ने नामांकन के तुरंत बाद मीडिया के सामने मेरे लिए जो अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया है, उसके लिए उन्हें माफी मांगनी होगी। पहले भी उन्होंने मेरे बारे में व्यक्तिगत बातें बोली हैं, लेकिन इस बार उन्होंने सारी सीमाएं लांघ दी हैं। इरफान जी माफी मांगिए, वरना उग्र विरोध के लिए तैयार रहिए।

सीता सोरेन ने आगे कहा, ऐसे सम्मानित पद पर रहकर आपने जिस अमर्यादित शब्द का प्रयोग किया है, उसने पूरे महिला समाज को भयभीत कर दिया है। अगर आप मेरे लिए ऐसे शब्द इस्तेमाल कर सकते हैं, तो गरीब और असहाय महिलाओं पर क्या बीतती होगी? ऐसे नेता जब तक सत्ता में रहेंगे, महिलाएं असुरक्षित रहेंगी। अब इन्हें सत्ता से उखाड़ फेंकने का समय आ गया है। आप महिलाओं को किस नजर से देखते हैं, यह आज जनता के सामने है, और जनता इसका जवाब देगी।व

हीं बीजेपी ने भी इस बयान को लेकर इंडिया गठबंझन पर निशाना साधा है। झारखंड बीजेपी ने एक्स पर कहा, शर्म करो INDI गठबंधन! कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी का भाजपा नेत्री और स्वर्गीय दुर्गा सोरेन जी की धर्मपत्नी श्रीमती सीता सोरेन जी को “रिजेक्टेड माल” कहना INDI गठबंधन के घटिया संस्कारों को दर्शाता है। अब आप ही सोचिए कि ये ठगबंधन वाले अगर महिलाओं के लिए इस तरह के शब्द उपयोग करते हुए नहीं सोचते तो इनकी मानसिकता कितनी गिरी हुई होगी।

ख़बर को शेयर करें।
Avatar photo

Shubham Jaiswal

“मैं शुभम जायसवाल, बीते आठ वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने विभिन्न प्रतिष्ठित अखबारों और समाचार चैनलों में प्रतिनिधि के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले पाँच वर्षों से मैं साप्ताहिक अखबार ‘झारखंड वार्ता’ से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ। पत्रकारिता मेरे लिए केवल पेशा नहीं बल्कि समाज और जनता के प्रति एक जिम्मेदारी है, जहाँ मेरी कलम हमेशा सच और न्याय के पक्ष में चलती है।