

रांची: पिछले दिनों झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित आवास पर जप्त की गई बीएमडब्ल्यू कार का रहस्य खोलने में प्रवर्तन निदेशालय जोर-जोर से जुटी हुई है। यह कार कांग्रेसी सांसद धीरज साहू की बताई जा रही है। प्रवर्तन निदेशालय ने समन कर धीरज साहू को इस मामले में बुलाया था इसके बाद धीरज साहू भी ईडी दफ्तर पहुंच गए हैं। इसके बाद झारखंड पूर्व सीएम हेमंत के दिल्ली स्थित आवास पर मिले कांग्रेसी सांसद धीरज साहू के बीएमडब्ल्यू कार के रहस्य और सीएम हेमंत से संबंधों का खुलासा हो सकता है।
बता दें कि पिछले वर्ष दिसंबर माह में केंद्रीय एजेंसी आईटी की रेट में धीरज साहू के उड़ीसा झारखंड और पश्चिम बंगाल के कई ठिकानों से तकरीबन 300 करोड़ के आसपास नकदी बरामद होने की खबर है।
इसके पहले ईडी दफ्तर में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उनके करीबी माने जाने वाले आर्किटेक्ट विनोद कुमार सिंह आदि से पूछताछ कर रही है।
वहीं दूसरी ओर साहिबगंज डीसी रामनिवास भी ईडी दफ्तर पहुंच गए हैं।
संबंधित समाचार
Satish Sinha
November 5, 2026



