---Advertisement---

विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव पर पूछा सवाल तो भौंकने लगीं कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी, सामने आया ‘भौं-भौं’ का वीडियो

On: December 3, 2025 4:23 PM
---Advertisement---

नई दिल्ली: संसद के शीतकालीन सत्र का तीसरा दिन भी हंगामे और राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप से भरा रहा। कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी द्वारा सत्र के पहले दिन अपने पालतू कुत्ते को संसद परिसर तक लाए जाने का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। इस घटना को लेकर बीजेपी ने इसे संसद की गरिमा का उल्लंघन बताते हुए विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव पेश किया है।

मीडिया से सवाल पर भड़कीं रेणुका चौधरी, भौंककर दी प्रतिक्रिया

विवाद पर प्रतिक्रिया मांगने पर रेणुका चौधरी मीडिया के सामने अचानक कुत्ते की आवाज निकालते हुए ‘भौं-भौं’ करने लगीं। उनकी यह हरकत अब सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन चुकी है।

उन्होंने नाराजगी भरे अंदाज़ में कहा, “बिना वजह इस मुद्दे को बढ़ाया जा रहा है। क्या मैंने अपना पालतू संसद के भीतर ले जाकर नियम तोड़े हैं?”

उन्होंने आगे चुनौती देते हुए कहा कि अगर कोई उनके खिलाफ प्रस्ताव लाना चाहता है तो वह स्वतंत्र है, उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, मुंहतोड़ जवाब देंगी।

बीजेपी का तीखा हमला

बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने घटना को शर्मनाक बताया और कहा कि यह कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाता है। वहीं पार्टी की ओर से यह भी आरोप लगाया गया कि विपक्षी सांसद “सदन की सुरक्षा के साथ खिलवाड़” कर रहे हैं।

राहुल गांधी आए बचाव में

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रेणुका चौधरी का समर्थन करते हुए कहा कि यह कोई ऐसा मुद्दा नहीं है, जिस पर देश का समय बर्बाद किया जाए।

सत्र में जारी है भारी हंगामा

विंटर सेशन के तीसरे दिन भी संसद में माहौल तनावपूर्ण रहा। विपक्षी सांसदों ने नए लेबर कोड और एसआईआर के विरोध में परिसर में धरना दिया। हालांकि, लगातार शोर-शराबे के बीच भी लोकसभा में प्रश्नकाल और शून्यकाल संपन्न हुआ।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

हिमंता बिस्वा सरमा ने एक बार फिर ली सीएम पद की शपथ,पीएम मोदी समेत बीजेपी के कई दिग्गज रहे मौजूद

जमशेदपुर:सिद्धगोड़ा पत्नी बेटा बेटी हत्या रोपी रवीन्द्र ने खोला राज! मिलने बड़ा बेटा पहुंचा

जमशेदपुर:अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर संस्कृति सोशल वेलफेयर फाउंडेशन का विशेष आयोजन

प०बंगाल: नगर पालिका भर्ती घोटाले में ईडी का एक्शन, पूर्व मंत्री और टीएमसी नेता सुजीत बोस गिरफ्तार

जमशेदपुर: योगासन स्पोर्ट एसो० के तत्वाधान में छठवां जिला स्तरीय दो दिवसीय योगासन प्रतियोगिता संपन्न,अव्वल प्रतिभागी पुरस्कृत

जमशेदपुर:मदर्स डे पर कर्मचारियों ने मां को दिखाया अपना कार्यस्थल,एनरोज़ सैलॉन की पहल सराहना