---Advertisement---

बागबेड़ा कॉलोनी में उप स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने स्वास्थ्य मंत्री को सौंपा मांगपत्र

On: April 21, 2025 2:57 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: बागबेड़ा कॉलोनी में उप स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मांग को लेकर बागबेड़ा मंडल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राज नारायण यादव के नेतृत्व में बिष्टुपुर स्थित तिलक पुस्तकालय में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को मांग पत्र सौंपा गया है। बागबेड़ा मंडल कांग्रेस अध्यक्ष राजनारायण यादव एवं पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को बताया कि 20000 आबादी वाली बागबेड़ा कॉलोनी में एक भी उप स्वास्थ्य केंद्र नहीं होने के कारण सीनियर सिटीजन, बुजुर्ग, महिलाएं, दिव्यांग लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके पूर्व भी निवर्तमान स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता सहित संबंधित पदाधिकारीयों को मांग पत्र सौपने के बाद भी मात्र आश्वासन के सिवाय कुछ भी हासिल नहीं हुआ है।


स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने संबंधित पदाधिकारी से इस संबंध में वार्ता कर उप स्वास्थ्य केंद्र खुलवाने का आश्वासन दिए है।
इस मौके पर बागबेड़ा मंडल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजनारायण यादव, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, मुखिया प्रतिनिधि कद मुंडा, रवि, ओपी उपस्थित थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जमशेदपुर:रंगदारी की खातिर कपड़ा व्यापारी के घर में घुसकर फायरिंग,आधा दर्जन अपराधी हथियार के साथ पुलिस के हत्थे चढ़े

जमशेदपुर:मानगो के पारडीह में एस्बेस्टस काट गल्ले दुकान से 50000 नकदी और सामानों की चोरी

जमशेदपुर:भाजपा परसुडीह मंडल की परिचय बैठक संपन्न,नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष सुमित कुमार शर्मा का भव्य स्वागत

जमशेदपुर: एग्रीको हेल्थ अवेयरनेस संस्था के तत्वाधान में 13 मई से चल रहे समर कैंप में रेन डांस व बाथ टब डांस आयोजित

जमशेदपुर:टिनप्लेट पार्क में सात दिवसीय पतंजलि सर्व रोग निवारक शिविर का शुभारंभ

RTI एक्टिविस्ट की शिकायत के बाद विभाग एक्शन में, शीतला चौक से करनडीह चौक तक जर्जर सड़क का निर्माण जल्द