खासम ख़ासजमशेदपुरझारखंड

जमशेदपुर:गदड़ा में कांग्रेसियों की चौपाल, सड़क बिजली नाली और सफाई पर चर्चा

ख़बर को शेयर करें

संगठन के विस्तार मतदाताओं को जागरूक करने पर चर्चा

गदड़ा : गदड़ा मण्डल कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में मण्डल अध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार पुरी के अध्यक्षता मे चौपाल कार्यक्रम का आयोजन ग्राम गदड़ा में आयोजित किया गया।
चौपाल कार्यक्रम में मुख्य रूप से गदडा मण्डल कांग्रेस के संगठक प्रभारी (जिला सचिव) दुर्गा प्रसाद शामिल हुए। चौपाल में संगठन के बारे में चर्चा की गई और संगठन को आगे कैसे विस्तार किया जाएगा। आम लोगों को संगठन से जुड़ने की अपील की गई, इस पर आगे रणनीति तय की जाएगी। चौपाल में SIR के तहत अनमैप्ड सूची मे उपयुक्त मतदाताओं को जागरूक कर सहयोग करने के लिए सभी BLA-2 सदस्यों को अविलंब BLO से संपर्क करें।

चौपाल कार्यक्रम में ग्राम क्षेत्र के सड़क, बिजली, नाली, साफ-सफाई के समस्या समाधान हेतू प्रस्ताव पर चर्चा की गई।
चौपाल कार्यक्रम में अनिरुद्ध कुमार पूरी, संतोष दुबे, संदीप झा, संदीप सिंह, रंजन कुमार गुप्ता, अनिल कुमार तिवारी, धीरज जी, रामजी साह और काफी संख्या में लोग उपस्थित हुए।

Avatar photo

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।