लातेहार

नेतरहाट सशस्त्र पुलिस बल में कार्यरत कांस्टेबल की हार्ट अटैक से मौत

ख़बर को शेयर करें

महुआडांड़ (लातेहार): नेतरहाट थाना में सशस्त्र पुलिस बल में कार्यरत 58 वर्षीय कांस्टेबल संत कुमार पांडे का मंगलवार को हृदय गति रुकने से देहांत हो गया। कांस्टेबल संत कुमार पांडे बिहार के महुआ जिले के नारायणपुर थाना अंतर्गत ग्राम बंसाली के निवासी थे। जिन्हें बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद काराकार पुलिस लाइन में सलामी दी गयी। वहीं उनके आकस्मिक देहांत पर नेतरहाट थाना परिसर में शोक का माहौल है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।