July 26, 2026

मझिआंव: छठ घाट की व्यवस्था को लेकर पूजा समिति और प्रशासन के बीच समन्वय बैठक, कार्यपालक पदाधिकारी ने दिया सहयोग का भरोसा

image_editor_output_image-21396649-1760436421491.jpg

मझिआंव (गढ़वा): 14 अक्टूबर 2025 (मंगलवार) को मेला घाट छठ पूजा समिति, मझिआंव के पदाधिकारियों ने नगर पंचायत कार्यालय में कार्यपालक पदाधिकारी के साथ छठ घाट से जुड़े विभिन्न विषयों एवं प्रस्तावों पर वार्ता की।


बैठक के दौरान घाट की साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था, रास्तों के सुदृढ़ीकरण सहित अन्य आवश्यक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यपालक पदाधिकारी ने छठ घाट एवं आने-जाने वाले रास्तों में मोरम और बोल्डर भरवाकर आवागमन सुगम बनाने का आश्वासन दिया। उन्होंने यह भी कहा कि वे स्वयं अपनी टीम के साथ घाट का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लेंगे।

साथ ही, उन्होंने नगरवासियों से अपील की कि साफ किए गए रास्तों और घाटों की स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें।

ख़बर को शेयर करें।