
रांची। कोस्मो फर्स्ट ने अपने कोस्मो फिल्म्स कारोबार के तहत रांची में ग्रीन ग्राफिक फिल्म्स पेश की हैं। ये पारंपरिक विनाइल ग्राफिक्स का विकल्प हैं, जिनका उपयोग दिवाली के दौरान साइनबोर्ड, रिटेल डिस्प्ले और प्रचार अभियानों में किया जा सकता है।
पॉलीप्रोपाइलीन (बीओपीपी) से बनी ये फिल्में 100 प्रतिशत पीवीसी, थैलेट और हैलोजन मुक्त हैं। हल्की होने के कारण इन्हें संभालना और लगाना आसान है। ये सॉल्वेंट, इको-सॉल्वेंट, यूवी और एचपी लेटेक्स प्रिंटिंग तकनीकों के अनुकूल हैं। ग्लॉस और मैट फिनिश के साथ क्लियर और ग्रे एडहेसिव विकल्पों में उपलब्ध ये फिल्में बेहतर प्रिंट गुणवत्ता और आकर्षक रंग प्रदान करती हैं। कंपनी के अनुसार, ये रीसाइक्लिंग योग्य भी हैं।
कोस्मो फिल्म्स के ग्लोबल बिजनेस हेड कुलभूषण मलिक ने कहा कि कंपनी का लक्ष्य गुणवत्ता और टिकाऊपन के साथ पीवीसी-मुक्त ब्रांडिंग समाधान उपलब्ध कराना है।
इन फिल्मों का इस्तेमाल दुकान की सजावट, विंडो ग्राफिक्स, पॉइंट-ऑफ-सेल डिस्प्ले, प्रमोशनल पैनल और इवेंट ब्रांडिंग में भी किया जा सकता है। त्योहारों के मौसम में कारोबारियों के लिए यह आकर्षक प्रचार का उपयोगी विकल्प है।




